लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- दिव्यांग जनों को उनकी सुविधा के लिए मुफ्त दिए जाने वाले उपकरणों के लिए चिन्हीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 10 मार्च को निघासन और 11 मार्च को रमियाबेहड़ ब्लॉक सभागार में होगा। शिविर में ऐसे दिव्यांग जनों का चिन्हीकरण किया जाएगा जिन्हें अभी तक उपकरण की सुविधा नहीं मिल पाई है। एडीओ समाज कल्याण रंजीत कुमार ने बताया कि शिविर में ब्लॉक क्षेत्र के दिव्यांगजन अपने प्रपत्रों के साथ आकर पंजीकरण करा सकते हैं। ऐसे दिव्यांग जन जो अभी तक उपकरण पाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, ब्लाइंड व्यक्तियों के लिए स्मार्ट केन, एमआर किट, लीप्रोसी किट, बैसाखी, वाकिंग स्टिक आदि के लिए चिन्हित किया जाएगा। पात्रता के साथ लाभार्थी को दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र और पासपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.