बरेली, मार्च 23 -- पूजा सेवा संस्थान की ओर से दिव्यांगजनों के अभिभावकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन सिविल लाइन्स स्थित रोटरी भवन में रोटरी क्लब ऑफ बरेली नार्थ और इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली न्यू नार्थ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और विशिष्ठ अतिथियों में रोटरी के पूर्व गवर्नर डॉ. रवि मेहरा, उपनिदेशक-दिव्यांगजन सशक्तिकरण संगीता सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अंसारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी के पूर्व गवर्नर व पूजा सेवा संस्थान के अध्यक्ष पीपी सिंह ने की। कार्यशाला में बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह ने विस्तृत जानकारी दी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.