प्रयागराज, फरवरी 22 -- महाकुम्भ नगर। मेला क्षेत्र के सेक्टर सात स्थित दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से कार्यशाला हुई जिसमें देशभर के राज्य आयुक्तों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, उनके अधिकारों और शिक्षा पर व्यापक चर्चा की गई। मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मुख्य आयुक्त राजेश अग्रवाल ने वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल से दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी सुगमता से उपलब्ध होगी। कार्यशाला में महाकुम्भ-2025 पर आधारित एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. संजय सिंह और जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पांडेय ने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.