गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सीआरसी में विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस दौरान सीआरसी के निदेशक जितेंद्र यादव ने दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह दिव्यांगजनों की शिक्षा का सशक्त माध्यम बना है। आज ब्रेल लिपि के माध्यम से दृष्टिबाधित जन अपनी प्रतिभा का प्रमाण दे रहे हैं। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कलक्ट्रेट के लिपिक संत बली चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अनेक प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं जैसे वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकशी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर विजय गुप्ता, अमित विश्वकर्मा, अरविंद पांडेय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...