प्रयागराज, नवम्बर 21 -- प्रयागराज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व उप्र मूक बधिर विद्यालय प्रयागराज की ओर से एनसीजेडसीसी में चल रहे तीन दिवसीय दिव्य कला व कौशल प्रदर्शनी के दूसरे दिन 50 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी ने श्रवण यंत्र व यूनिफार्म वितरित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों का मनोबल बहुत सशक्त होता है। इस मौके पर डॉ. योगेंद्र पांडेय, डॉ. निहार रंजन मिश्र, डॉ. संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.