शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय में ऊँ दिव्यांगजन कल्याण समिति के पदाधिकारियों और रेडक्रॉस सचिव विजय जौहरी की बैठक हुई। बैठक में आम सहमति से जरूरतमंद दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को कंबल देकर सहयोग करने का निर्णय लिया गया। रेडक्रॉस सचिव ने बताया कि पात्र दिव्यांगजन और विधवा महिलाएं सोमवार को रेडक्रॉस कार्यालय में आधार कार्ड के साथ अपना नाम सूचीबद्ध करा सकती हैं। इसके बाद निर्धारित दिवस पर कंबल वितरित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...