नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं। हाल ही में कपल ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। दोनों ने शो में अपने जीवन के कई पहलुओं के बारे में बात की। इस दौरान दोनों ने कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर भी बात की। दोनों ने कहा कि वो बिग बॉस में हिस्सा नहीं लेंगे। दिव्यांका ने बिग बॉस को निगेटिव बताया। वहीं, विवेक ने कहा कि पैसे कमाने के और भी तरीके हैं।दिव्यांका ने बिग बॉस को बताया निगेटिव भारती और हर्ष ने दिव्यांका और विवेक से पूछा कि क्या वो बिग बॉस देखते हैं? इस पर दोनों ने एक साथ कहा कि नहीं, वो नहीं देखते हैं। दिव्यांका ने फिर बिग बॉस को निगेटिव बताया। दिव्यांका ने कहा, "ऐसी बातें थीं कि विवेक को बिग बॉस के लिए कॉल आ सकता है। तो मैंने कहा...