नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह डेंगू से पीड़ित हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर थर्मामीटर की फोटो शेयर की है और फैंस को अपनी कंडिशन के बारे में बताया है। वहीं फैंस भी दिव्यांका के लिए काफी पॉजिटिव मैसेज कर रहे हैं।क्या बोलीं दिव्यांका दिव्यांका ने दरअसल, इंस्टाग्राम स्टोरी पर थर्मामीटर की फोटो शेयर की और लिखा जो लोग जानना चाहते हैं, डेंगू है। जानने और बेहतर होने के लिए चियर्स। बता दें कि दिव्यांका को हाल ही में पद्म श्री महेंद्र कपूर अवॉर्ड से नवाजा गया है कला रत्न कैटेगरी में। खैर दिव्यांका के इस पोस्ट को देखकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। किसी ने लिखा, आप अपना ध्यान रखो और जल...