नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को यूनेस्को की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची' में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया है। खुद यूनेस्को ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यूनेस्को की यह बैठक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जिसमें 78 देशों से आए दर्जनों नामांकनों पर विचार किया जा रहा है। दिवाली का चयन इस बात को दर्शाता है कि यह त्योहार विश्व स्तर पर अपनी सांस्कृतिक महत्ता और लोकाचार के कारण विशेष पहचान रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस घोषणा से सभी भारतीय खुश हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भारत और दुनिया भर के लोग बहुत खुश हैं। हमारे लिए, दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों से बहुत करीब से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह रोशनी और सच्चाई का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में दीपावली के शामिल...