रायपुर, अक्टूबर 17 -- छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल और आयोग में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे लोगों को दीपावली से पहले एक बड़ा तोहफा देते हुए राज्य सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री/राज्य मंत्री का दर्जा दे दिया है। इस दौरान सीएम ने 35 लोगों को यह दर्जा देने की घोषणा की। इसके अलावा दीपावली के पर्व को देखते हुए सरकार ने राज्य शासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से देने की बात कही है। दोनों बातों की जानकारी सीएम विष्णुदेव साय ने दो अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी। मंडल अध्यक्षों को मंत्री का दर्जा देने से जुड़ी जानकारी देते हुए सीएम ने अपनी पोस्ट में में लिखा, 'छत्तीसगढ़ के निगम, मंडल और आयोग में दायित्व संभाल रहे हमारे अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को आज राज्य शासन द्वारा कैबिनेट मंत्री/राज्...