नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Horoscope Surya and Mangal: दिवाली से पहले तुला राशि में दो बड़े ग्रह एक साथ होने वाले हैं। पहला है सूर्य और दूसरा है मंगल। दोनों जब एक साथ आते हैं, तो इनकी एनर्जी से कई राशियों को लाभ और कई राशियों के लिए परेशानी आती हैं। इस साल दिवाली से पहले यानी 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में जाएंगे। इससे पहले 13 को मंगल भी तुला में आ जाएगें। इस तरह 17 को तुला राशि में दोनों ग्रह साथ होंगे। इस तरह तुला राशि में मंगल-सूर्य एक साथ होगें। इन दोनों की युति के कारण आदित्य मंगल राजयोग बनेगा, जिससे कई राशियों को लाभ होगा। सूर्य आत्मविश्वास, पिता, सरकारी या सत्तात्मक भूमिका, यश और सम्मान के कारक ग्रह माने जाते हैं। वहीं मंगल एनर्ज, शक्ति, साहस और पराक्रम का ग्रह है। ये दोनों एक साथ आते हैं। व्यक्ति एनर्जेटिक, कॉन्फिडेंस से भरपूर और...