वार्ता, अक्टूबर 18 -- उत्तराखंड में हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी दिवाली मनाने घर जा रहे थे। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता में दीपावली की खुशियां मनाने घर जा रहे सात मजदूरों की खुशियां मातम में बदल गईं। नानकमत्ता डैम के पास बाइपास रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और मुर्गियों से भरी पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हसनपुर सम्भल (उत्तर प्रदेश) निवासी सात मजदूर - अखिलेश (26) पुत्र अंतराम, जयवीर सिंह (31) पुत्र श्यामलाल, गुरमुख (18) पुत्र राजेन्द्र, शिशपाल (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.