नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वनग्राम तिकोनिया में वनटांगिया लोगों के बीच दीवाली का उत्सव मनाते हुए कहा कि अयोध्या में भव्यता और दिव्यता से दीपोत्सव मनाया गया। अयोध्या की भव्यता को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से देखने को मिला है। पहले अयोध्या को विदेशी आक्रांताओं की मार झेलनी पड़ी। कांग्रेस सरकार ने भगवान राम के वजूद पर ही प्रश्नचिन्ह लगाया था। लेकिन आज की अयोध्या बांटती नहीं जोड़ती है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति बिना भेदभाव से अयोध्या में दीपोत्सव का साक्षी बन रहा है। वहां महाकवि तुलसी दास के साथ ही बाल्मिकी के नाम पर मंदिर है। अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी के रूप में स्थापित हो रहा है। अयोध्या की दीवाली नये भारत के नये उत्तर प्रदेश को भव्यता का प्रतीक है। पर्व और त्योहार का संदेश ही है क...