नई दिल्ली। अमित झा, अगस्त 26 -- दिवाली एवं छठ पर्व मनाने के लिए यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए अधिकतर रेलगाड़ियों में रिजर्वेशन वाली टिकटें खत्म हो चुकी हैं। ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं बन रही हैं। कुछ गाड़ियों में वेटिंग टिकट उपलब्ध भी हैं तो उनके कन्फर्म होने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में विमान कंपनियों ने भी अपना किराया 17 से 24 अक्टूबर तक लगभग दो से तीन गुना तक कर दिया है। हर साल दिवाली एवं छठ पर्व के मौके पर दिल्ली से लाखों लोग बिहार, झारखंड, यूपी के विभिन्न शहरों के लिए सफर करते हैं। आगामी 21 अक्टूबर को दिवाली, जबकि 27-28 को छठ पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में 60 दिन पहले रेलगाड़ी के लिए टिकट की बुकिंग सुबह खुलते ही चंद मिनटों में पूरी हो जा रही है। बिहार जाने वाली अधिकांश रेलगाड़ियों में 17 से 24 अक्टूबर तक एक भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.