रामपुर, अक्टूबर 15 -- रामपुर। दिवाली को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम जोगिंदर सिंह के निर्देश पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जनपद में दीपावली का पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जाना है। दीपावली से पूर्व 19 अक्तूबर को छोटी दीपावली एवं 18 अक्तूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन से ही दीपावली तक नगर के प्रमुख बाजारों में काफी सजावट की जाती है, जिस कारण बाजारों में काफी भीड़ रहती है और जन समुदाय द्वारा इन तीन दिनों में बर्तनों, विविध सामान एवं आतिशबाजी आदि की खरीदारी की जाती है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर नगर क्षेत्र के भीड़ वाले बाजारों यथा बापू मॉल, बाजार सर्राफा, बर्तन बाजार, मिस्टनगंज एवं सिविल लाइन क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखे जाने एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 18 से 20 अक्टू...