बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- खुर्जा। देश के कई स्थानों पर बारिश के चलते खुर्जा से पॉटरी उत्पाद की सप्लाई प्रभावित हुई। जिससे आर्डर लंबित हो गए हैं। इसकी लेकर उद्यमी काफी परेशान हैं। अब उद्यमी उत्पादों को खरीदारों तक भेजने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। खुर्जा क्षेत्र में करीब 300 से अधिक पॉटरियां हैं। जहां से भारत देश के मध्यप्रदेश, हिमाचल, महाराष्ट्र, बंगाल, उड़ीसा और आंध्रप्रदेश सहित कई स्थानों पर पॉटरी उत्पाद जाता है। हाल फिलहाल में उक्त में से कई स्थानों पर बारिश के चलते रास्ते बंद हो गए हैं। जिससे वहां पॉटरी उत्पाद भेजना संभव नहीं हो रहा। पॉटरी उत्पाद की उक्त स्थानों पर सप्लाई नहीं होने से पेमेंट भी नहीं मिल पाया है। परिणामस्वरूप आर्डर लंबित हो गए हैं। जिससे उद्यमी काफी परेशान हैं। उद्यमियों ने पॉटरी उत्पाद को बनाकर गोदामों में रख लिया है। उ...