नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- दिवाली पर जैसे घर को सजाने की होड़ सी लगी रहती है। बिना रंगोली के तो घर की सजावट पूरी ही नहीं होती। लेकिन घर के मेन गेट में रंगोली बनाने के साथ ही पूजा के स्थान पर भी रंगोली जरूर बनानी चाहिए। इसके लिए फूल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पूजा वाली जगह पर रंगोली में अष्टदल कमल को बनाना शुभ माना जाता है। ऐसा कमल का आकार जिसकी पूरी 8 पंखुड़ियां हो। क्योंकि मान्यता है कि इसी कमल पर मां लक्ष्मी विराजमान रहती हैं। इन खूबसूरत अष्टदल कमल वाली रंगोली को दिवाली के दिन पूजा वाली जगह पर जरूर बनाएं। दिवाली की पूजा के लिए कोशिश करें कि हमेशा फूलों का या फिर शुभ रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। मार्केट में मिलने वाले रंगों से पूजाघर में हो रही दिवाली की पूजा के लिए रंगोली बनाना अवॉएड करना चाहिए। अगर आप रंगोली में कुछ वैराइटी चाहते हैं त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.