प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- यूपी के प्रयागराज में दिवाली के त्योहार पर एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। केवर घर ही नहीं उनके पड़ोस और मोहल्ले में भी मातम सा छा गया। हालांकि, परिजन शव को उनके पैतृक गांव ले गए हैं। बताया जा रहा है कि शांतीपुरम फाफामऊ निवासी एक शिक्षक की मकान की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हादसा रविवार शाम को हुआ जब वो दीवाली का झालर लगा रहे थे। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से प्रतापगढ़ में पंडित का पुरवा सराय इंद्रावत डेरवा निवासी 50 वर्षीय जगत पाल गुप्ता फाफामऊ के शांतीपुरम में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। वह बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक थे और वर्तमान में प्रतापगढ़ के बिहार ब्लॉक में एआरपी शिक्षक के पद पर तैनात थे। रविवार शाम लगभग सात बजे मकान की चौथी मंजिल पर झालर लगाते समय उनका पैर फिसला और वह नीचे खड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.