बक्सर, मई 15 -- बक्सर। जदयू के बढ़ते जनाधार को देखते हुए एवं न्याय के साथ समग्र विकास के लिए संकल्पित यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो से प्रभावित होकर जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी में पुन: शामिल हुए दिवाकर दुबे एवं अर्जुन तिवारी का हार्दिक स्वागत किया गया। गुरूवार को प्राथमिक सदस्य बनाते हुए जिला महासचिव के पद पर नव-मनोनीत किया गया। जलवांसी के दिवाकर दुबे उर्फ पिंटू दुबे एवं उपाध्यायपुर के अर्जुन तिवारी के साथ सतेंद्र सिंह, मुरली सिंह, मनोज सिंह इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा। सदस्यता दिलाने में पार्टी के नेता संतोष चौधरी, विश्वनाथ पासवान, आजाद सिंह राठौर, विजय कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, भोला यादव सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.