रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा कॉलेज के छात्र दिवाकर आनंद और रांची वीमेंस कॉलेज की छात्रा दीक्षा कुमारी को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। दोनों विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीके सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिवाकर और दीक्षा ने एनएसएस के माध्यम से सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, जिसके कारण उन दोनों को यह सर्वोच्च पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि दिवाकर और दीक्षा के साथ पूरे देश के 30 एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रपति के हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.