पूर्णिया, दिसम्बर 31 -- बडहरा कोठी, एक संवाददाता। बडहरा प्रखंड अंतर्गत दिवरा धनी पंचायत के मुखिया सह बड़हरा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मुखिया-सरपंच संघ के स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश के विभिन्न राज्यों से आए संगठन प्रभारी और पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुखिया को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वे लगातार गांव, प्रखंड और राज्य स्तर के साथ-साथ देशभर के मुखिया और सरपंचों की समस्याओं को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और वे हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.