रांची, मार्च 21 -- खूंटी, प्रतिनिधि। समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शुक्रवार को दिवंगत हवलदार स्व जोहन होरो की पत्नी जोलजन होरो को अनुग्रह अनुदान के रूप में 15 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर मृतक की दोनों बेटियां और बेटा भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा आम चुनाव 2024 में कार्य के दौरान खूंटी जिला बल के हवलदार जोहन होरो की मौत हो गई थी। इसके पश्चात दिवंगत हवलदार के परिवार के आश्रित को निर्वाचन आयोग द्वारा 15 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.