मुंगेर, मई 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल, मुंगेर के कार्यकर्ता मुंगेर, जमालपुर सहित अन्य क्षेत्रों के स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों की वर्तमान स्थिति से अवगत होने तथा सम्मानित करने की मुहिम चला रहे हैं। इसी क्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के जोनल उपाध्यक्ष राजकुमार मंडल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फुलका गांव में दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी गोविंद तांती की पत्नी कैलाश देवी को सम्मानित किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सलाहकार समिति के सदस्य ब्रह्मदेव चौरसिया ने कहा कि कई स्वतंत्रता सेनानी अब नहीं रहे, लेकिन उनकी पत्नी व आश्रितों की स्थिति से अवगत होने और सम्मानित करने का मुहिम चलाया जा रहा है। मौके पर कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शाह, समाजसेवी विनय कुमार यादव, रिंकू कुमार, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.