रांची, अगस्त 13 -- नामकुम, संवाददाता। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की रांची ग्रामीण इकाई के तत्वावधान में टाटीसिलवे में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के आंदोलनकारी दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। महासंघ के झारखंड प्रदेश के संरक्षक भोलानाथ मिश्र और अशोक कुमार मिश्र ने झारखंड अलग राज्य निर्माण में दिशोम गुरु के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। शोकसभा की अध्यक्षता महासंघ के ग्रामीण जिलाध्यक्ष गिरधर मिश्र ने की। शोक सभा में उदय कुमार मिश्र, रामेश्वर मिश्र, नीलकंठ मिश्र, अमित मिश्र, विजय मिश्र, कृष्ण मुरारी मिश्र, हलधर मिश्र, चक्रधर मिश्र, विकास पुष्पराज आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...