गंगापार, दिसम्बर 24 -- समहन के टिकुरी गॉव निवासी दिवंगत शिक्षामित्र जयविहारीलाल पटेल के घर बुधवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की भीड़ रही। शिक्षक नेता प्राथमिक शिक्षक संघ उरुवा के मंत्री सुधाकर द्विवेदी की अगुवाई में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शोकसभा आयोजित कर याद किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रविशंकर द्विवेदी, ग्राम प्रधान संतोष कुमार पटेल, कमल सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष कुशलनारायण मिश्रा, मंत्री पवन शुक्ला, शिक्षिका रचना मिश्रा, सुषमा पांडेय, आशा मिश्रा, रामनगीना, गौरव, अंजू रानी, चेतन तिवारी, ज्योति सिंह, शशि, बंदना यादव, सुमन सिंह, सुभम तिवारी, संजय त्रिपाठी, रंजीत सिंह यादव आदि रहे। सप्ताह भर पूर्व 12 दिसम्बर को शिक्षामित्र की ठंड से मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...