सीवान, जून 26 -- हसनपुरा। प्रखंड के मंद्रापाली निवासी व पकड़ी पंचायत के दिवंगत मुखिया प्रभु नाथ यादव की बुधवार को प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान दिवंगत मुखिया के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व विधायक अमर नाथ यादव, चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, मनोज विद्यार्थी, जिला पार्षद धर्मेंद्र यादव, पूर्व जिला पार्षद बेबी देवी,संजय यादव, राजेश यादव, विजय यादव, महेश यादव, सोहन राम, अविनाश सिंह, पंकज श्रीवास्तव, गीता बिहारी सहाय, अशोक यादव, शिव चंद यादव, मनन मिश्र, भगवान मिश्र, नकुल यादव, उमेश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...