आदित्यपुर, जुलाई 25 -- आदित्यपुर। महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को ग़महरिया प्रखंड परिसर में दिव्यांग महिलाओं को सहायक उपकरण का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग लखीमणि सरदार को व्हील चेयर दिया गया। जबकि आदित्यपुर की रहनेवाली शशि देवी को कान का मशीन प्रदान किया गया। महिला बाल विकास पदाधिकारी दुर्गेश नंदनी ने बताया कि सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है। इसी के तहत शुक्रवार को दोनों दिव्यांग जन को सहायक उपकरण प्रदान किया गया है। महिला बाल विकास विभाग ने वैसे दिव्यांग जो आवश्यकता के अनुसार आवेदन करते है उन्हें सहायक उपकरण प्रदान किया जाता है। मौके पर कई सेविका और सहायिका मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.