बिजनौर, जनवरी 17 -- आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सासंद चंद्रशेखर आजाद ने रुखड़ियो में दिवंगत मां बेटे एवं मजहरपुर में दिवंगत फौजी के परिजनों को सांत्वना दी। पीड़ित परिजनों को हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को नगीना लोकसभा के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गांव रूखडियो में ओमप्रकाश के घर पहुंचे। सांसद ने ओमप्रकाश की पत्नी बीना देवी व बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत को हृदय विदारक घटना बताये हुए शोक जताया। इस दौरान पीड़ित परिजनों के अलावा ग्रामीण भी उपस्थित रहें। यहां से पूर्व सांसद चंद्रशेखर आजाद ग्राम मजरपुर में पहुँचे बीएसएफ जवान जोगिंदर की बिमारी के चलते मौत होने पर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दिवंगत परिवारों के परिजनों से मामले की जानकारी लेकर सांत्वना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...