बोकारो, मई 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 8सी स्थित विस्थापित चौक पर बुधवार को किसान मोर्चा झामुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मदन मोहन महतो की अध्यक्षता में दिवंगत दुर्गा सोरेन की पुण्य तिथि मनाई गयी। इस मौके पर श्री महतो ने कहा दिवंगत दुर्गा सोरेन झारखंड आदोलनकारी पूर्व विधायक युवा दिलों की धड़कन थे। इनकी कार्य शैली हमेशा झारखंडियों व युवाओं को प्रभावित करती थी। वे शोषण विहीन समाज की स्थापना के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। इस मौके पर सोहराय सोरेन, बीरबल मरांडी, अंबाई मांझी, संजीव गगराई, बीरू मुंडा, संदीप ददेल, सुधीर रजक, बेला सोरेन, विक्रम कुमार सोरेन, शंकर महतो, विमल कुमार सोरेन, नरेश ठाकुर, शिवराज कमार सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.