गिरडीह, नवम्बर 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू नेता दिवंगत दामोदर प्रसाद महतो की 7वीं पुण्यतिथि शनिवार को हटियाटांड़ इसरी बाजार में मनायी गयी। मुख्य रुप से पूर्व विधायक लंबोदर महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों सहित उनकी पत्नी यशोदा देवी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर पूर्व विधायक डा. लंबोदर महतो ने दामोदर महतो के जीवन संघर्ष एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि दामोदर महतो हमेशा गरीबों, वंचितों एवं शोषितों के हक व अधिकार के लिए संघर्षरत रहे। इस दौरान आजसू नेता यशोदा देवी, छक्कन महतो, जिप सदस्य प्रदीप मंडल व अनूप पांडेय, भोला सिंह, प्रियंका शर्मा, अलाउद्दीन अंसारी, सतीश महतो, शम्भूनाथ महतो, गोविंद महतो, डीलचंद महतो...