पलामू, फरवरी 9 -- मेदिनीनगर। क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी लक्ष्मण राम का हृदयाघात के कारण 6 फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया। वे 23 दिसंबर 1988 से निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान की। कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि मूलत: मोहम्मदगंज प्रखंड के कादलकुर्मी गांव के निवासी लक्ष्मण राम अत्यंत सरल, कर्मठ एवं सज्जन स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर पलामू आयुक्त कार्यालय परिसर में शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-प्रभारी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक सौरभ प्रकाश, शीतलेश कुमार सिंह, नीरज कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार, मनीष राज, राजेंद्र राम आदि शोकसभा में उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...