गढ़वा, जुलाई 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय राजनाथ तिवारी की 20वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। मौके पर टंडवा पेट्रोल पंप पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उसके बाद सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेसी नेताओं और उनके परिजनों ने स्वर्गीय राजनाथ तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उसके बाद उनकी पुण्यतिथि की याद में 10 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में कृष्णकांत तिवारी, मयंक कुमार तिवारी, ऋषभ राज, अभिषेक कमल, प्रियांशु दुबे सहित अन्य शामिल हैं। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओबैदुल्ला हक अंसारी, प्रदेश सचिव श्रीकांत तिवारी, अलख निरंजन चौबे, अभिजीत कमल, भाजपा नेता विनय कुमार चौबे, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, कमलकांत तिवारी, रितेश दुबे, ऋषभराज तिवारी, ब्र...