हरिद्वार, फरवरी 5 -- महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पंवार का अस्थि कलश गुरुवार को हरिद्वार पहुंचा। यहां वीआईपी घाट पर विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन किया गया। अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न हुआ। बताया गया कि इस दौरान घाट पर पवार के परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा था। एनसीपी की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने सभी धार्मिक रस्में पूरी कीं। अस्थि कलश को लेकर धीरज शर्मा सहित कई कार्यकर्ता हरिद्वार पहुंचे थे। घाट पर पूजा-अर्चना और अस्थि संस्कार की सभी धार्मिक रस्में पूरी की गईं। अस्थि विसर्जन के दौरान अजीत पंवार के परिवार का कोई भी सदस्य हरिद्वार नहीं पहुंचा। इस अवसर पर केवल एनसीपी के कार्यकर्ता अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल रहे। यह भी पढ़ें- चाचा से होने लगी थी अजीत पवार की सुलह, इसी समय हो गया प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.