गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने पहली बार पल्मोनरी मैकेनिक एसप्रेशन थ्राम्बेक्टोमी कर मरीज की जान बचाई है। महानगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के फेफड़े और दिल को जोड़ने वाली धमनी के बीच में खून का थक्का फंस गया था। इससे महिला का दम फूल रहा था। उनका रक्तचाप तेजी से नीचे गिर रहा था। दवाएं कारगर नहीं हो पा रही थी। जानकारी के अनुसार, महानगर की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर पर गिरने से कमर और पैर की हड्डी टूट गई। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी। उसका बीपी नीचे गिरने लगा। नब्ज की गति धीमी होने लगी। महिला का दम फूलने लगा। आनन-फानन में आर्थोपेडिक विभाग से महिला को कार्डियोलॉजी विभाग में शिफ्ट किया गया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.