दरभंगा, मई 9 -- बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र के वनडिहुली गांव के लोरिक धाम में गुरुवार को राधाकृष्ण महायज्ञ के अंतिम दिन गुरुवार को पूजा-हवन के साथ ही महायज्ञ को पूर्णाहुति दी गई। हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए अपने आप को पुण्य का भागीदार बनाया। यज्ञाचार्य कौशल किशोर दासजी महाराज ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-हवन के साथ मंत्रोच्चार करते हुए पूर्णाहुति दी। वृन्दावन की कथा वाचिका राधा किशोरीजी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने दिल से पुकारने वाले अपने सभी भक्तों की मनोकामना को पूरा किया। उन्होंने राधा, रुक्मणी, सत्यभामा, जामवंती आदि कई युवतियों से विवाह करते हुए उनकी मनोकामना पूर्ण की थी। वीर लोरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि नौ से 13 मई के बीच लोरिक महोत्सव को लेकर हिंदी, मैथिली व भोजपुरी कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.