बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- बलरामपुर, संवाददाता टीम। पत्थर को जो कर दे पानी, जय भवानी जय भवानी जैसे गगनभेदी नारों के बीच गुरुवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गाजे बाजे के साथ लोग परम्परागत मार्गों पर शोभा यात्रा निकालकर सिसई घाट पहुंचे। जहां पर पूरे विधि विधान से दुर्गा प्रतिमाओं को राप्ती नदी के सिसई घाट पर विसर्जित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से विसर्जन घाट व जुलूस मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। केन्द्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वीर विनय चौक पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भगवा झंडा दिखाकर मूर्तियों को विसर्जन के लिए रवाना किया। जिले भर में शारदीय नवरात्र पर सैकड़ों जगहों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। नगर क्षेत्र में करीब 100 जगहों पर पूजा पंडाल बनाकर प्रतिमाओं की स्थापना की ग...