लखनऊ, मार्च 3 -- दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। 25 प्रतिशत दिल के मरीजों को 40 साल से कम उम्र में हार्ट अटैक हो रहे हैं। 50 साल से कम उम्र के 50 प्रतिशत मरीजों की मौत हार्ट अटैक व दिल की दूसरी बीमारी से हो रही है। दिल की बीमारी बढ़ने की बड़ी वजह खान-पान व जीवनशैली है। इसमें सुधार लाकर बीमारी के खतरों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। यह सलाह केजीएमयू लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के डॉ. अक्षय प्रधान ने दी। 18 साल की उम्र से कराएं स्क्रीनिंग व जांच वह सोमवार को होटल ताज में लिपिड एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। डॉ. अक्षय प्रधान ने कहा कि दिल की बीमारियों से बचने के लिए स्क्रीनिंग समय-समय पर करानी चाहिए। 18 से 20 साल की उम्र से स्क्रीनिंग करानी चाहिए। जिन परिवार के किसी सदस्य की हार्ट अटैक से मृत्यु 40 साल की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.