नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- दिल्ली-एनसीआर से मानसून अभी विदा नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में फिर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बादलों की लुकाछिपी के बीच गुरुवार को थोड़ी-बहुत उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी दिल्ली में बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी। हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को एक फिर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.