नई दिल्ली, जनवरी 3 -- पहाड़ों से लेकर मैदानी हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पांच जनवरी तक राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह घना कोहरा रहा और शीत दिवस जैसी स्थितियां रहीं।दिल्ली में कहां कैसा रहा मौसम? भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पालम और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री, रिज में 8.7 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि जब न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, तो शीतलहर घोषित की जाती है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर शीत दिवस की स्थिति मानी जाती है। विभाग का कह...