नई दिल्ली, जनवरी 9 -- दिल्ली-एनसीआर में बफीर्ली हवा से गलन और बढ़ गई। दिल्ली में इस वर्ष पहली बार गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे गया। ज्यादातर इलाकों में बुधवार रात से कोहरा घना छाने लगा था। मध्यरात्रि के समय घने कोहरे के चलते दृश्यता 150 मीटर तक रह गई।कल धूप से मिली हल्की राहत दिल्ली के ज्यादातर स्थानों पर गुरुवार सुबह हल्का कोहरा रहा। दिन चढ़ने के साथ यह कोहरा भी साफ हो गया और 11 बजे खिली धूप निकल आई। धूप के चलते दिन के तापमान में सुधार हुआ लेकिन यह सामान्य से नीचे ही रहा। ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों में दिल्ली के पालम और लोधी रोड पर शीत दिवस यानी कोल्ड डे की स्थिति बन रही थी, लेकिन धूप के चलते गुरुवार को शीत दिवस की स्थिति कहीं भी नहीं रही। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ह किया गया, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.