नई दिल्ली, जनवरी 6 -- उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवा दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपी और बढ़ाएगी। इससे सर्दी का अहसास बना रहेगा। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दिल्ली में इस समय उत्तर पश्चिम की ओर से हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों की ठंड ला रही है। इस गलन भरी हवा के चलते ठंड का अहसास बना रहा।कल कैसा रहा मौसम? दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। दिल्ली का पालम इलाके में दिन के समय सबसे ज्यादा ठंडक का अहसास हुआ। यहां अधिकतम तापमान 15...