नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से जारी गर्मी से राहत मिल गई है। सोमवार तड़के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई। पूर्वी भारत में हो रही भारी बारिश के बीच अब दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम दो दिन तक भीगा-भीगा रहने वाला है। अगले दो दिन तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मंगलवार को भी ऐसी ही मौसमी गतिविधि बनी रहने के आसार हैं। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 93 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.