नई दिल्ली, जुलाई 13 -- दिल्ली एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदल गया है। कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की थी। राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और गौतमबुद्ध नगर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद कल यानी 14 जुलाई के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.