नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद गुरुवार शाम से अचानक मौसम बदल गया। कई इलाकों में तेज आंधी तूफान के बाद झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार शाम को भी दिल्ली एनसीआर में भीषण आंधी तूफान आया, इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को भी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली की शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंधी आने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 19 डिग्री दर्ज हो सकता है।इन जगहों पर आंधी तूफान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.