नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर खत्म होने के बाद सूर्यदेव अपना तेवर दिखा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 22 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं, जो बढ़कर 33 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गईं। आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। खिली धूप के साथ दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में मानसून की विदाई होने के बाद तापमान बढ़ रहा है। इस हफ्ते पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.