नई दिल्ली, जनवरी 10 -- दिल्ली एनसीआर आज भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। इसका असर हवाई यातायात पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। ठंड और कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। दरअसल कम विजिबिलिटी के चलते कई उड़ानों में देरी हो रही है। ऐसे में एयरपोर्ट की तरफ से यात्रियों से अपील की गई है कि अपनी फ्लाइट के ताजा अपडेट के लिए वह अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर लें। दिल्ली में आज सुबह का तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) को शीतलहर की चपेट में ले लिया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज की सुबह मौजूदा शीतकालीन सीजन में 2024 के बाद सबसे सर्द रही। इससे पहले 15 जनवरी 2024 पिछले कुछ वर्षों में जनवरी का सबसे सर्द दिन था, जब न्यूनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.