नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- राजधानी दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण का सितम जारी है। सुबह से ही कई इलाकों में कोहरे की चादर छाई हुई है। विजिबिलिटी कम होने से सड़क पर वाहन रेंगकर चल रहे हैं। कल भी कोहरे का असर विमान और रेल सेवा पर देखने को मिला। आज मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।कल 120 से ज्यादा फ्लाइट हुई रद्द मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 120 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। वहीं, 16 विमानों को नजदीकी एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। कोहरे की वजह से दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर मंगलवार को 100 से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से पहुंचीं, जबकि लगभग दो दर्जन गाड़ियां देरी से रवाना हुईं। मंगलवार सुबह राजधानी की सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार कोहरे के चलते धीमी रही। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी घने कोहरे का येलो अलर्ट ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.