नई दिल्ली, मई 15 -- दिल्ली में रात में धूल भरी आंधी चलने की वजह से पलूशन बढ़ गया है। दिल्ली में धूल की परत छाने से हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई। इसको लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासत गर्म है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली वालों के लिए एक राहत वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने 16 मई को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे पलूशन से राहत मिलने के आसार हैं लेकिन यह तात्कालिक मौसमी परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात को हवा की गति में तेजी आ सकती है। यह 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। IMD की मानें तो 16 मई को दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल सकता है। शाम या रात में आंधी के साथ बारिश देखी जा सकती है। तूफानी हवा की स्पीड 30 से 40 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.