नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- दिल्ली-NCR एक बार फिर जहरीली हवा की गिरफ्त में है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन राजधानी और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता "गंभीर" श्रेणी में बनी रही। सुबह से ही घना स्मॉग छाया रहा, जिससे दृश्यता घटी और लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने GRAP-IV के कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इसके तहत दफ्तरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्कूल खुले हैं या बंद?दिल्ली में स्कूलों का क्या फैसला? दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने एक अहम सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक, कक्षा 9वीं तक और कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी। यानी जिन छात्रों और अभिभावकों को सुविधा लगे, वे ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प चुन सकत...