नई दिल्ली, फरवरी 5 -- अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और पेट्रोल या डीजल गाड़ी के मालिक हैं, तो यह खबर आपके लिए है। प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए अब एक ऐसा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है, जो सड़कों से पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों को हमेशा के लिए गायब कर देगा। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) द्वारा गठित एक एक्सपर्ट पैनल ने दिल्ली-एनसीआर के लिए एक सख्त रोडमैप का प्रस्ताव रखा है, जिसमें गाड़ियों को हटाने की तारीखें सुझाई गई हैं।कब बंद होंगी BS-IV और BS-VI गाड़ियां? टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर अशोक झुनझुनवाला की अध्यक्षता वाले पैनल ने ड्राफ्ट में साफ कर दिया है कि पुराने वाहनों के लिए अब कोई जगह नहीं है। ड्राफ्ट में कहा गया है कि BS-I, BS-II और BS-III वाहनों को सड़कों से तुरंत हटा दिया जाए। वहीं B...